शिक्षा के प्रति छात्रों के अलावा अभिभावकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझना होगा, तभी एक सभ्य और संस्कारिक समाज की परिकल्पना की जा सकती है।
यह बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय, बहेरी में दीवाली उत्सव लकी ड्रा कूपन के तहत विजेताओं को पुरस्कृत करने के दौरान कहीं। बैरिया तहसील के मधुवनी गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा को दीवाली उत्सव योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी मिली।
इस मौके पर कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूक करने में अमर उजाला महती भूमिका निभा रहा है। शिक्षा जगत की हर गतिविधियों को आम जन तक पहुंचाने की वजह से अमर उजाला युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
जनपद में विश्वविद्यालय खुल गया है, इस सत्र से ही पीजी के कुछ विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा जा चुका है। इस अवसर पर पुरस्कार विजेता अरविंद शर्मा कुलपति के हाथों एलईडी पाकर उत्साहित नजर आए।
उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि अमर उजाला द्वारा इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा। समाचार पत्र में अपना नाम पढ़ा, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही परिवार के लोगों में अमर उजाला अखबार की विश्वसनीयता पर खुशी जाहिर की।
कहा, अमर उजाला अखबार आज लोगों की आवाज बन गया है। इस मौके पर कुलपति के हाथों योगेंद्र कुमार राय, अमित कुमार, सुनील कुमार, शशांक शेखर को प्रेशर कुकर, आशीष, अशोक कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह को पंखा पुरस्कार के रूप में दिया गया। इसके अलावा 20 से अधिक लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
दीवाली उत्सव के विजेता अपना पुरस्कार दिनांक 20 अप्रैल तक अमर उजाला के जिला कार्यालय, राजधानी रोड बहेरी में अवश्य प्राप्त कर लें।