नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्काउट्स / गाइड की मंडलीय रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी रहे।
उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर और झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्काउट/गाइड दूसरों की सेवा के लिए संकल्पित रहता है। इस सेवा को आजीवन याद रखकर अपने जीवन में उतारने की जरुरत है।
अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ के मुख्यायुक्त रमाकांत यादव, ओमप्रकाश मौर्य, मेजर दिनेश सिंह, पूनम कुमारी, इंदिरा त्रिपाठी, अरुणेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, विनोद कुमार संजय वर्मा, शरदचंद पांडेय तथा शिवानंद आदि मौजूद रहे। संचालन प्रादेशिक संगठन कमिश्रर हीरालाल तथा जिला आयुक्त अरविंद सिंह ने किया।