बलिया। बैरिया थाना के इब्राहिमाबाद निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने पूर्वजों की भूमि को फर्जी तरीके से विक्रय करने का आरोप लगाया। कोर्ट में आवेदन देकर दस लोगों पर आरोप लगाया। न्यायालय के निर्देश पर बैरिया पुलिस ने दामोदर सिंह, श्रीकांत सिंह, मनोज सिंह, बीना देवी, सूर्य प्रकाश सिंह निवासी जमालपुर, सबुज देवी, योगेन्द्र सिंह व रितेश सिंह निवासी गोन्हिया छपरा के खिलाफ सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। सत्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि कोटवा परगना मेरे व परिवार के अन्य लोगो के नाम से भूमि है। जिस पर कटरा मकान व सहन है। पूर्वजों के जमाना से कब्जा दखल है। उपरोक्त भूमि को 16 जून 2023 को कूटरचित एवं तथ्यो को छिपाकर विक्रेतागण दामोदर सिंह, श्रीकान्त सिंह, मनोज सिंह, बीना देवी व सूर्यप्रकाश सिंह निवासी जमालपुर द्वारा क्रेता सबूज देवी निवासी गोन्हिया छपरा को फर्जी तरीके से विक्रय कर दिया। उक्त फर्जी दस्तावेज के गवाह योगेन्द्र सिंह, रितेश सिंह निवासी गोन्हिया छपरा है। लेखक अशोक उपाध्याय तहसील बैरिया व सब रजिस्टार बैवश्वत चौबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उक्त रजिस्ट्री करवाया है। कहा कि मामले की जानकारी होने पर उपरोक्त लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करारे के लिए पुलिस अधीक्षक व थाना पर सूचना दी थी, न होने पर कोर्ट में आवेदन दिया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।