नरहीं। युवक ने घर के बगल में स्थित अपने झोपड़ी में फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया। नरहीं गांव निवासी दर्शन राजभर (18) पुत्र गुलाब ने बुधवार की रात में अपने घर के बगल में स्थित झोपड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया।