फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शोषण का आरोप, वीडियो भेज लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। रोजगार की तलाश में विदेश गए कई भारतीय युवक पिछले पांच वर्षों से एक निजी कंपनी में फंसे हुए हैं। इसमे सुखपुरा थाना क्षेत्र के मुतकीपुर गांव के भी दो युवक फंसे हैं। युवकों का आरोप है कि कंपनी न तो उन्हें घर वापस भेज रही है और न ही उनका बकाया वेतन दे रही है। इस कारण वे आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं। पीड़ित युवकों ने अपने परिजनों को फोन और वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कम्पनी ने शुरुआत में अच्छे वेतन और सुविधाओं का वादा किया था, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद उनसे लगातार काम कराया जा रहा है। कई युवकों के पासपोर्ट भी कम्पनी के कब्जे में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार युवकों ने विदेश जाने के लिए लाखों रुपये कर्ज लेकर एजेंटों को दिए थे। अब परिवार कर्ज और चिंता के बोझ तले दबे हुए हैं। कई परिवारों ने जिला प्रशासन और सरकार से अपने बेटों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।
मुतकीपुर निवासी राजकुमार सिंह चौहान गांव से तीन साल पहले सऊदी गए थे। परिजनों का कहना है कि एक साल से वहां वह काफी परेशान हैं। कंपनी खोराकी ही दे रही है। उसी गांव संजय सिंह पांच साल से गए हैं, घर पर पत्नी और दो छोटी लड़की है। आकांक्षा तेरह तथा अनुष्का आठ वर्ष है। पत्नी बबीता चौहान कहती हैं कि किसी प्रकार से हमारे पति को सरकार बुलवा दे। घर परिवार किसी अनहोनी से डरा सहमा हुआ है। जारी वीडियो में युवकों ने कहा है कि एंबेसी में बात करने पर दो दिन का समय मांगा जाता है। उसके बाद फोन करने पर कोई नहीं उठाता। इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि मामला मेरे स्तर का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें