फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस आपूर्ति में भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 07 Jan 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस वितरण में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। गैस वितरकों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वितरण और बुकिंग के बाद भी समय से घर तक सिलेंडर आपूर्ति नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ताओं के आवदेन पत्र पर गैस एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये गए थे।

 स्पष्ट निर्देश था कि ट्राली मैन को ड्रेस, स्प्रिंग बैलेंस, नेम प्लेट लगवाया जाएगा लेकिन सभी व्यवस्था ध्वस्त करते हुए एजेंसी संचालकों की मनमानी जारी है। आरोप लगाया गया कि एक दो गैस वितरकों को छोड़ दें तो अधिकांश गैस एजेंसी संचालकों की ओर से होम डिलीवरी बंद कर दी गई।

गैस पर्ची पर लिखे धनराशि में 40 रुपये डिलीवरी चार्ज इंडियन आयल कंपनी की ओर से निर्धारित है। मोबाइल बुकिंग के बाद भी लोगों को गैस एजेंसी पर जाकर पर्ची कटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल बुकिंग के बाद एजेंसी संचालक द्वारा होम डिलीवरी हो जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। ऐसे एजेंसी संचालकों पर जुर्माना लगाया जाए।

उल्टे गैस एजेंसी संचालक ही मोबाइल बुकिंग को कैंसल कर दिया जाता है। आज भी गैस कनेक्शन के नाम पर सिंगल के लिए छह हजार और डबल सिलेंडर कनेक्शन के नाम पर आठ हजार रुपये लिए जा रहे हैं। ट्राली मैन गैस सिलेंडर आपूर्ति के नाम पर 40 रुपये तक वसूल रहे हैं।

डीबीटीएल का फार्म लाइन लगवाकर जमा कराया जा रहा है। ट्राली मैन के पास न तो ड्रेस है और न ही स्प्रिंग बैलेंस। गैस एजेंसी पर अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी नहीं लिखे गए हैं।  इस मौके पर अधिवक्ता मनोज राय हंस, सुनील कुमार श्रीवास्तव, गोरखनाथ पांडेय, कुमार विवेक सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय, अशोक वर्मा, नवीन कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, संजय उपाध्याय, सत्यप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें