फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : छात्रों को रुपये लेकर दिए जा रहे टैबलेट, जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छात्रों को मुफ्त में बांटे जाने वाले टैबलेट के लिए कॉलेज वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। चितबड़ागांव स्थित जमुना राम महाविद्यालय में छात्रों को टैबलेट देने के बदले 500 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि जमुना राम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से वसूली के लिए कैश काउंटर की व्यवस्था की गई है। वायरल वीडियो में अंगद प्रसाद गुप्ता प्राचार्य एवं बृजेश प्रसाद गुप्ता बतौर अध्यापक छात्रों से पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्राएं स्वीकार कर रही हैं कि उनसे टैबलेट रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपया लिया गया है। इस संबंध में विद्यालय कुछ भी बताने से कतरा रहा है। वहीं प्राचार्य अंगद प्रसाद गुप्ता का कहना है कि वायरल वीडियो को गलत तरह से प्रचारित किया जा रहा है। कुछ छात्रों की फीस बाकी थी। काउंटर पर जमा कराया जा रहा था। 500 रुपया का आरोप बेबुनियाद है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री टेबलेट वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं से किसी तरीके से शुल्क नहीं लिया जाता है। जिस महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ वसूली की गई है, उसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. संजीत गुप्ता, कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय।
विज्ञापन


-

किसी विद्यालय द्वारा टैबलेट देने के नाम पर वसूली की शिकायत मिली है। इसकी जांच संबंधित नोडल अधिकारी को दी गई है। यह गंभीर मामला है जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी। - रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें