फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन दोस्तों संग बाॅयफ्रेंड ने किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ 21 जून को उसके बॉयफ्रेंड ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले मेें पुलिस ने चार बाल अपचारियों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को 22 जून को ही पकड़ लिया था। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मूल रूप से खेजुरी थाना के एक गांव का रहने वाला परिवार शहर के एक मोहल्ला में किराये पर रहता है। उनकी पुत्री 14 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में पढ़ाई करती है। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक किशोर से हो गई। 21 जून को वह अपने दोस्त से मिलने गई थी। वह बहला-फुसलाकर किशोरी को बगल में मौजूद दोस्त के खाली मकान में ले गया। वहां, पहले से किशोर के तीन दोस्त मौजूद थे। सभी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और घंटों बंधक बनाकर रखा। किशोरी द्वारा किसी काे इस बात की जानकारी नहीं देने की बात कहने पर आरोपियों द्वारा उसे छोड़ा गया ।
वहीं, दूसरी तरफ काफी समय बाद भी बेटी घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले खोजबीन शुरू करने लगे। बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पिता कोतवाली पहुंचे। तब तक बेसुध हालत में किशोरी भी कोतवाली पहंुच गई। पिता व पुलिस को उसने आपबीती बताई। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन बाल अपचारियों को पकड़ लिया। घटना में शामिल तीनों आरोपी नाबालिग हैं। एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया की तीन आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एक की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें