फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गलत आय प्रमाणपत्र देकर आंगनबाड़ी में नियुक्ति का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। फर्जी आय प्रमाणपत्र का सहारा लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन का मामला लगातार सामने आ रहा है। हालिया मामला गड़वार ब्लॉक के कचवचिया गांव से जुड़ा है। शिकायती पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने तहसीलदार बलिया को प्रकरण की जांच कर तत्काल आख्या देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कचवचिया निवासी पूनम गोंड ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन किया था। आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर उसकी वार्षिक आय 48 हजार दर्शाई गई। वहीं, गांव की दूसरी चयनित अभ्यर्थी की वार्षिक आय 45,999 दिखाई गई। जिलाधिकारी को शिकायत सौंप हल्का लेखपाल पर प्रतिवादी से मिलीभगत करने और तथ्य को छुपाते हुए आय प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगाया। पूनम गोंड के शिकायती पत्र पर एसडीएम सदर ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें