फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : 1.37 लाख रुपये बकाया मजदूरी मांगने पर पीटा, जातिसूचक गाली दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मकान निर्माण की बकाया मजदूरी और अपनी निर्माण सामग्री मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि विशेष एससी-एसटी न्यायालय के आदेश पर आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खेजुरी निवासी अमलेश कुमार ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि 17 दिसंबर 2025 से चार जुलाई 2026 तक तिखमपुर स्थित मुकेश यादव के मकान का निर्माण कराया था। काम पूरा होने के बाद उनकी करीब 1.37 लाख रुपये मजदूरी बकाया रह गई। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये के बांस, बल्ली और पटरे भी आरोपित के पास रह गए। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि 23 अगस्त 2026 को अमलेश अपने मजदूरों के साथ तिखमपुर स्थित निर्माणाधीन मकान पर बकाया मजदूरी और सामान मांगने पहुंचे तो मुकेश यादव और पांच-छह अज्ञात लोगों ने जातिसूचक तथा अभद्र गालियां देते हुए मारपीट की। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले कोतवाली और फिर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर विशेष एससी-एसटी न्यायालय की शरण ली
खेत से मिट्टी-बालू खनन के विरोध पर फायरिंग का आरोप
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के उमरपुर दियारा पश्चिम नौबरार में गेहूं की कटाई के बाद खेत में छोड़ी गई पराली से मिट्टी और सफेद बालू के अवैध खनन का विरोध करने पर किसान को धमकाने और फायरिंग करने का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने कहा कि गिरिजाशंकर राय (70) के आवेदन पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर नरही पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कर रही है। गिरिजाशंकर राय ने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल 2026 की रात करीब नौ बजे वादी गांव के कुछ लोगों के साथ खेतों की रखवाली के लिए दियारा जा रहे थे। आरोप है कि वहां सात-आठ ट्रैक्टर और दो जेसीबी लगाकर खेत से मिट्टी और सफेद बालू निकाली जा रही थी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा असलहे से फायरिंग कर दी। साथ ही जान से मारकर गंगा में बहाने की धमकी दी। वादी ने खनन से अपने और अन्य किसानों के खेतों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। थाने, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और जिला खनन अधिकारी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई है। संवाद
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में जमीन पर टिनशेड डालने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने और चार बोरी गेहूं उठा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित छोटेलाल यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आवेदन दिया। इसे संज्ञान लेकर न्यायालय के आदेश पर नरही पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बिलरिया गांव निवासी छोटेलाल यादव ने सीजीएम के अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया कि 20 जून की सुबह गांव के नौ लोगों ने उसकी जमीन पर रात में टिनशेड डाल दिया था। पूछताछ करने पर आरोपियों ने एकराय होकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। छोटेलाल का कहना है कि घटना के बाद थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने कहा कि न्यायालय के आदेश के क्रम में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें