फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मेले में उमड़ी भीड़, पहले रविवार को चहके दुकानदार

विज्ञापन
बैरिया धनुषयज्ञ मेले मस्ती करते बच्चें। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। संत सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में चल रहे धनुष यज्ञ मेले में रविवार को भीड़ उमड़ी रही। सौंदर्य प्रसाधनों के साथ ही मेले गुड़ही जलेबी और बहराइच की पापड़ी की सबसे अधिक बिक्री हुई। मेले में लगी जलेबी की 50 दुकानों से करीब दस क्विंटल गुड़ही जलेबी की बिक्री हुई। यहां 80 रुपये प्रति किलो की दर से गुड़ही जलेबी बिक रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के मशहूर धनुष यज्ञ मेले में सीप से निर्मित सजावटी वस्तुओं की बिक्री हो रही है। मेला में स्टॉलों पर शहरी और ग्रामीण इलाकों के महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। सभी अपनी अपनी पसंद के आइटम खरीदने में मशगूल रहे। मोल भाव भी होता रहा। मेले में ग्राहक मोलभाव कर सामान खरीदते हैं। बिहार के मेहसी सराय के मुहम्मद मोइन अपनी दुकान लेकर मेला में आए हैं। वह ग्राहकों को आकर्षक गहने व अन्य वस्तुओं को दिखाते हैं। धनुष यज्ञ मेला में गुड़ही जलेबी और बहराइच की पापड़ी जलवा बिखेर रहा है। बताया जाता है कि करीब 50 साल पहले मेले में गुड़ही जलेबी बेचने वाले यह कह कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है कि चार आना पौवा, पेट भरौवा लेकिन अब 80 रुपये किलो के भाव गुड़ही जलेबी बिक रही है। मेले में करीब 50 दुकानों में रोजाना दस कुंतल तक जलेबी बिक रही है। मेले में आधुनिक डिजाइनों के खिलौने बच्चों को लुभा रहे हैं। वहीं, चरखी, झूलों का बच्चे खूब आनन्द उठा रहे हैं। मेला प्रबंधक व पूर्व प्रधान गौरीशंकर प्रसाद के नेतृत्व में रोशन गुप्ता के साथ दर्जनभर युवा मेले में चक्रमण करते रहते हैं ताकि दुकानदारों व मेलार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले में मीना बाजार थाना स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें