नगर के स्टेशन मालगोदाम रोड पर दोपहर 12.23 बजे अतिक्रमण के चलते लगा जाम।
- फोटो : ballia
बलिया। जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन के दावे की हवा हो गए हैं। शहर में लोग अभी भी जाम से दो चार होते हुए प्रशासन को कोसते नहीं थक रहे। आलम यह है कि शहर में सड़कों के किनारे पटरियों पर पुलिस की शह पर अतिक्रमणकारी काबिज हैं। सप्ताहभर पहले अधिकारियों ने इस पर रणनीति बनाई थी लेकिन अतिक्रमणकारियों के आगे सब फेल हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम लगना लॉजमी है। शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम में फंसे लोग पुलिस को कोसते रहे।
जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विगत दिनों कई निर्णय लिए गए थे। जिसमें अतिक्रमण हटाने से लेकर ई-रिक्शा व आटो चालकों के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया था। दूकानदारों को हिदायत दी गई थी कि कोई दूकान से बाहर अतिक्रमण नहीं करेगा। ठेला-खुमचे वालों को भी एनएच-31 के पटरियों पर अतिक्रमण नहीं करने का आदेश दिया गया था। लेकिन वर्तमान में आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं।