बलिया। मंकी पॉक्स लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ ही बाहर से आने वाले संदिग्धों की स्क्रीनिंग कराएगा। इसके लिए सीएमओ ने नोडल अधिकारी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद सीएमओ ने अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। सरकारी और निजी अस्पतालों से विशेष तौर पर कहा गया है। मंकीपॉक्स के लकक्षण वाले रोगी मिले तो तत्काल जानकारी जिला सर्विंलास अधिकारी को दी जाए। जिला सर्विंलास अधिकारी डॉ.अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शहर में मंकीपॉक्स का संक्रमित नहीं पाया गया है। शहर में बाहर से आने वालों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आने वालों की जानकारी और सैंपल लिए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी व अस्पताल को सतर्क रहने को कहा गया है। यह वायरस आंख, नाक, मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।इसके अलावा संक्रमित जानवरों के सर्म्पक मे आने पर भी यह संक्रमण हो सकता है। अगर किसी भी मरीज में इस तरह का कोई लक्षण पाया जाता है तो उसके सैपल को पुणे स्थित वॉयरोलॉजी लैब में भेजा जाएगा। इसके लिए बंसतपुर स्थित एल-2 अस्पताल में दस बेड रिर्जव कर दिया गया है।