फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप योजना : लक्ष्य 186 के सापेक्ष मात्र 94 किसानों ने ही किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के लिए कुल 186 सोलर पंप वितरण का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष दोगुना किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन मात्र 94 किसानों ने सोलर पंप के लिए भुगतान किया। 12 जुलाई से ही पोर्टल बंद है और शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसान लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम)
योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पंप पाने के लिए निर्धारित वेबसाइट पर दो जुलाई तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। जिले के लिए कुल 186 सोलर पंप वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष कुल 372 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की। लेकिन निर्धारित समय अवधि 12 जुलाई तक मात्र 94 किसानों ने टोकन जमा कर निर्धारित भुगतान किया। अब इन किसानों को सोलर पंप देने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों के बोरिंग का सत्यापन शुरु है और अब तक 50 किसानों के बोरिंग सत्यापित हो चुके हैं। कृषि उपनिदेशक की मानें तो अब भुगतान की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद ही शेष किसानों को सोलर पंप के लिए भुगतान की प्रक्रिया शुरु हो सकेगी।
किसानों को मिलेगा 60 फीसदी अनुदान
सोलर पंप योजना में सरकार किसानों को अनुदान भी दे रही है। सरकार की ओर से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 30 प्रतिशत राज्य सरकार व 30 प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से अनुदान निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें