कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में रविवार को हुए छात्र संघ चुनाव
में कुल 813 छात्र-छात्राओं में 501 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग
किया। दो बजे तक चले मतदान के बाद तीन बजे मतगणना विद्यालय प्रशासन एवं
पुलिस प्रशासन की देखरेख में शुरू हुई।
जिसमें अध्यक्ष पद पर आकाश दूबे 277
मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी अमित सिंह को 217 मत प्राप्त हुए। जिसमें आकाश
दूबे 60 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद के लिए अजीत कुमार
पासवान को 330 मौत एवं उनके प्रतिद्वंद्वी विक्की गुप्त को 175 मत मिले।
अजीत पासवान 155 वोट से विजयी घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए
धनंजय वर्मा को 253 मत, निखिल यादव 242 मत मिले, इस प्रकार धनंजय वर्मा 11
मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर नीतेश कुमार
निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं कला संकाय पद के लिए किसी
प्रत्याशी के नामांकन न किए जाने के कारण यह पद रिक्त बना हुआ है।
सभी
विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य डा. दिग्विजय सिंह ने पद एवं गोपनीयता की
शपथ दिलाई।
इस मौके पर चुनाव अधिकारी हृषिकेश नारायण सिंह, रामअवध पांडेय,
संतोष सिंह सहित सीओ सिटी केसी सिंह एसएचओ दुबहर ओपी श्रीवास्तव, एसआई,
रामअवधेश राय सहित कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।