फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के अजीत ने चंदौली के सुनील को दी पटखनी

विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के अब्बासपुर में शहीद हरिंद्र यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता के द - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। शहीद हरिंद्र यादव की छठी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव अब्बासपुर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला स्तरीय पहलवानों ने भाग लिया। लगभग सभी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। बलिया के अजीत ने चंदौली के सुनील और गाजीपुर के जुगनू ने बलिया के वीरेंद्र को पटखनी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंथी जगदीश दास ने शहीद हरिंद्र यादव के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। दंगल में विवेक (बलिया) व विराट (गाजीपुर), संदीप (गोरखपुर) व राहुल (वाराणसी), राहुल (बलिया) व रमाशंकर (आजमगढ़), उदयवीर (गाजीपुर) और कुंज बिहारी (बलिया) की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने शहीद के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद के बेटे आदित्यराज यादव को सम्मानित किया। सत्यप्रकाश यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, हरेराम यादव, ओम प्रकाश यादव, संदेश यादव, नरसिंह यादव, राम बचन, आनंद यादव आदि उपस्थित रहे। उद्घोषक हरिवंश यादव और रेफरी लालमन यादव रहे। पैराशूट कमांडर थाना क्षेत्र के सिहोरी निवासी डीडी यादव ने अपने पैराशूट से शहीद स्थल पर आधे घंटे तक उड़ान भरी और ऊपर से ही शहीद की प्रतिमा के ऊपर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें