पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घाट के मलबे में दबी पड़ी मूर्तियों को तत्काल बाहर निकालकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए।
इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।
इस अवसर पर संदीप विश्वकर्मा, डॉ. मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, जेपी पांडेय, विद्याधर पांडेय, सदानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, सबीबुल हसन, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, आलोक यादव, पारस, राजेश उपाध्याय, अवधेश भारती, इंद्रमल यादव आदि उपस्थित रहे।