थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार की दोपहर राजभर बस्ती में आग लग गई। जिससे आधा दर्जन रिहायशी मड़हे सहित सैकड़ों मुर्गा-मुर्गी, एक दर्जन बकरियां जलकर राख हो गई। जबकि दो गाय और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई।
आग बुझाते समय तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तब तक सब कु़छ जल चुका था।
खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार की दोपहर राजभर बस्ती निवासी सुरेंद्र राजभर घर से अचानक आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
देखते ही देखते मनोज राजभर, सुगन राजभर, गिरीजा, आमीरचंद्र, बब्बन धोबी की रिहायशी मड़हे तक पहुंच गई। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश राय चंदन एवं लेखपाल जनार्दन वर्मा सहित ग्रामीणाें के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने तत्काल अग्नि पीड़ितों का राहत सामग्री उपलब्ध कराया।