फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

Mon, 26 Oct 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांसडीह कचहरी चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में संसदीय क्षेत्र तथा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पदाधिकारी तथा कर्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन



इस मौके पर सलेमपुर लोक सभा अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को लुभाकर सत्ता में आने के बाद आमजन से किया गया वादा पीएम भूल गए। इनके नेतृत्व में महंगाई में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। आलम यह है कि आमजन की थाली से दाल, प्याज के साथ ही हरी सब्जी भी दूर होती जा रही है। उन्होंने तत्काल महंगाई पर रोक लगाने की  मांग की।


वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को कम नहीं करती है तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उधर सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता बांसडीह कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका। मौके पर अवनीश पांडेय, शमशुल हक अंसारी, अंकित सिंह, अतुल कुमार पांडेय, मुन कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें