फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के बाद कुआं देगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
दुबहर विकासखंड के जनाड़ी गांव में कुंए के पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाने के लिए हुए कार्य का नि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जलनिगम द्वारा कुंए के जल का शुद्धिकरण कर टंकी के माध्यम से लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए दुबहड़ ब्लॉक के जनाड़ी गांव में एक अभिनव प्रयोग किया गया है। कुंआ की सफाई के बाद उसमें सबमर्सिबल डाल कर उसके पास ही ऊंचाई पर टंकी लगाई गई। टंकी के ऊपर ही सोलर लगा है। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को लक्ष्मण पांडेय के दरवाजे पर हुए इस कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंआ को ढकने के लिए जो ग्रिल लगाई गई है, उसको फाउंडेशन बनाकर नट-बोल्ट का प्रयोग कर ऐसे लगाएं कि सफाई की जरूरत पड़ने पर उसे हटाकर दोबारा लगाया जा सके। कुंए के अंदर फव्वारा भी लगाएं ताकि पानी में आक्सीजन की मात्रा बढ़े और पानी शुद्ध हो सके। उन्होंने सबमर्सिबल चलवाकर पानी पीकर उसकी गुणवत्ता परखी। जल निगम के एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल चार लाख रुपये की लागत से एक हफ्ते में यह कार्य किया गया है। अगली परियोजना साढ़े तीन लाख में हो जाएगी। इसमें 975 वाट का सोलर लगा है। इस अवसर पर वहां जुटे ग्रामीणों से डीएम ने कहा कि प्राकृतिक चीजों का सेवन हर दृष्टि से फायदेमंद रहा है। यदि यह योजना जनाड़ी में सफल हो गई तो लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल के साथ प्राकृतिक पौष्टिक चीजें भी मिल सकेंगी। अन्य गांवों में भी यह कार्य होगा। इस मौके पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह, अभियंता मनोज सिंह, जल निगम के जेई सुरेंद्र यादव, प्रधान घनश्याम पांडेय, सचिव हिमांशु चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें