विभिन्न मांगों को लेकर सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी को पत्रक सौंपते छात्रनेता अमित सिंह साथ में अन्?
- फोटो : BALLIA
बलिया। दो दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन में टीडी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट सुधारने का अल्टीमेटम देकर मांगे पूरी न होने की दशा में आत्मदाह करने की घोषणा बुधवार को की थी। ऐसे में जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया और कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर मंगलवार को ही देर रात टीडी कॉलेज का रिजल्ट संशोधित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया एवं अन्य महाविद्यालयों के रिजल्ट का डाटा इकट्ठा को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद आत्मदाह को स्थगित कर दिया।
सीओ सदर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि महामंत्री के आत्मदाह के घोषणा की एक वीडियो ट्वीट किए जाने के पश्चात जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। इनकी मांगे जायज और छात्रहित से संबंधित थी तब। अमित सिंह ने बताया कि आत्मदाह को स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर राजेश प्रिंस,अभिनव चंचल, अनीश,सूरज यादव,अनुराग पटेल,हिमांशू सिंह,अमन,सौरभ सहयोगी आदि उपस्थित रहे।