फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्योहार बाद ट्रेनों में सीटें फुल, बिहार आने जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा

विज्ञापन
बिहार जाने वाली हरिहर नाथ एक्सप्रेस में फर्श पर बैठकर यात्रा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा के बाद अपने काम पर लौटने वालों को ट्रेन में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित अन्य महानगरों की ट्रेनों में एसी बोगी तक में पैर रखने की जगह नहीं है। बिहार आने जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा है।
विज्ञापन

वाराणसी, प्रयागराज, छपरा जाने वाली लोकल ट्रेनों में भी होली के बाद अचानक भीड़ बढ़ गई है। पैसेंजर ट्रेनों से यात्री वाराणसी, छपरा जाकर महानगरों की ट्रेनें पकड़ रहे हैं। भीड़ के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर ट्रेन की गेट और पायदान के अलावा शौचालय में भी सफर करने के लिए मजबूर हैं। तीन से चार दिन रात जगा करने के बावजूद लोगों को टिकट खिड़ी पर तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। बलिया से दिल्ली जाने वाली सद्भावना, स्वतंत्रता सेनानी, राजधानी, दिल्ली स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों में अगले 10-15 दिन तक वेटिंग है। मुंबई, पंजाब व गुजरात जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यही हाल है। भीड़ बढ़ने के कारण स्लीपर बोगी की हालत जनरल की तरह हो गई है, कन्फर्म सीट होने के बावजूद यात्रियों को सीट पर बैठने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। पंजाब के अंबाला से बिहार जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस में लोग फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिखे। सोनपुर निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर वापस घर जा रहा हूं।
स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की त्योहार बिताकर लोग परदेश को जा रहे हैं। अचानक भीड़ बढ़ने से सभी ट्रेनों में भीड़ चल रही है। एक दो सप्ताह से राहत मिलने लगेगी। स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है। जरूरत पड़ी तो और ट्रेनों को संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें