फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पिता की मौत के बाद पुत्र ने भी तोड़ा दम, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में बृहस्पतिवार को पिता की मौत के मात्र चार घंटे बाद ही सदमे में इकलौते पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों से स्वजनों में कोहराम मच गया। श्यामरथि प्रजापति (75) का कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

बीमारी से दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं। इसी बीच 45 वर्षीय पुत्र अशोक प्रजापति बेहोश होकर गिर पड़े। लोग जब तक कुछ समझ पाते, उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पिता पुत्र की एक ही दिन कुछ घंटे के अंतराल पर अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया। अशोक अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। उन्हें तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें