लालगंज। पिता और पत्नी से उलझने के बाद नशे में धुत युवक ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे सीएचसी सोनबरसा पहंुचाया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
अजय यादव (20) ने होली के दिन शराब का सेवन किया था। देर शाम लगभग 8 बजे घर आकर पिता मैनेजर यादव से उलझकर झगड़ा करने लगा। लोगों ने बीचबचाव कर घर भेज दिया। वहां जाकर पत्नी से उलझ गया। परिजनों ने पत्नी को बाहर निकाला तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही कमरे में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। कमरे में तेज प्रकाश देख लोगों ने दरवाजा तोड़कर पानी फेंककर आग पर काबू पाया, तब तक वह वह झुलस गया था।