फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों बंद स्कूल पर पहुंचे बच्चे

Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बलिया
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन
 बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के परसिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद चल रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो गांव में तथा इलाके में हलचल मच गई। अभिभावक  विद्यालय के खुलने की उम्मीद जता रहे हैं। 
विज्ञापन

  अमर उजाला ने परसिया प्राथमिक स्कूल बंद होने की खबर को प्रमुखता से उठाया था इस पर एक टीम सोमवार को जांच करने स्कूल पहुंची थी एक अनुपस्थित शिक्षक के निलंबन की संस्तुति दिया था।  इस खबर को पढ़ने के बाद क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों में यह आस जग गई कि अब स्कूल खुल जाएगा और उनके बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ने को मजबूर नहीं होंगे।   लेकिन स्कूल हमेशा बंद रहता है इसलिए बच्चों को मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी होने का पता नहीं चला और वे स्कूल पहुंच गए। लेकिन स्कूल बंद मिला तो लौट गए फिर भी उनके मन में यह आस थी कि अब कल से स्कूल खुल जाएगा। बच्चों के अभिभावकों से सोमवार को यह कहा गया था कि अब विद्यालय नियमित खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें