फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूर्ण कराने के बाद टेंडर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर नगर पंचायत के सभासदों ने निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है। 29 सितंबर को टेंडर खोला जाना है। इसमें 10 कार्य ऐसे शामिल किए गए हैं, जो पहले से ही हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने जांच के लिए जिलास्तरीय कमेटी बनाई है। नगर पंचायत के सभासद घनश्याम मोदनवाल और सोनमती देवी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व निर्मित 10 कार्यों को टेंडर में शामिल कर वित्तीय अनियमितता की कोशिश की जा रही है। दोनों सभासदों ने मांग की कि टेंडर निरस्त कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। सभासदों की शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर अनवर फारुख सिद्दीकी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें