फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही छूटा चालक

Wed, 23 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार मंगलवार की शाम फूट ही गया। कोतवाली क्षेत्र, उत्तर पट्टी, हास्पिटल रोड, पानी टंकी रोड, सदर बाजार आदि मुहल्लों के सैकड़ों लोग आजमगढ़ से सीसीएम पर लाया जा रहा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जबरन कोतवाली उठा ले गए।
विज्ञापन


बीच में जब चालक ट्रांसफार्मर लेकर भागने लगा तो उन्होंने न सिर्फ उसे बंधक बना लिया बल्कि मुंशफी चौराहे पर एक घंटे तक चक्काजाम भी कर दिया। बुधवार को जब रसड़ा में ट्रांसफार्मर लगा तब कहीं जाकर चालक को मुक्त किया गया।

रसड़ा कोतवाली के समीप लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से जला पड़ा था। इसके चलते उत्तरपट्टी, हास्पिटल रोड, पानी टंकी रोड, सदर बाजार, कोतवाली क्षेत्र में लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। इसी बीच मंगलवार की शाम आजमगढ़ से डीसीएम पर लादकर 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जिला मुख्यालय लाया जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही इसकी भनक कोतवाली के मुहल्लेवासियों को हुई, वे तत्काल भगत सिंह तिराहे पर पहुंच गए और डीसीएम को घेर लिया। इसके बाद चालक को जबरन कोतवाली लाया गया। वहां से करीब आठ बजे रात में डीसीएम चालक ट्रांसफार्मर लेकर भागने लगा, मगर लोगों ने उसे मुंशफी चौराहे पर पकड़ लिया और एक घंटे तक सड़क जाम कर दी।

मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह ने डीसीएम को पुन: कोतवाली भेजवाया। इसके बाद लोग शांत हुए। उधर, बुधवार की सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाध्य होकर ट्रांसफार्मर रसड़ा में ही लगवा दिया। इसके बाद ही लोगों ने डीसीएम चालक को मुक्त किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें