फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा एई की पिटाई का मुद्दा

Tue, 21 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
तूल पकड़ रहा एई की पिटाई का मुद्दा
विज्ञापन
 डीआरडीए के सहायक अभियंता की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को लॉ एंड आर्डर का पालन करो, पीडी पर मुकदमा करो। सीडीओ के खिलाफ नारे लगाते हुए छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन से जुलूस निकाला। इसके बाद छात्रहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू खान के नेतृत्व में नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर छात्र ने पीडी प्रमोद कुमार यादव व बाबूओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


छात्र नेता मिंटू खान ने  कहा कि इस प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कभी नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पीटे जाते हैं, कभी डॉक्टर और अब सहायक अभियंता पीटे गए। विकास भवन में पीडी प्रमोद कुमार यादव आज वर्षों से जमे हुए हैं, जबकि एक अधिकारी किसी भी जनपद दो साल अधिक नहीं रह सकता। लेकिन सत्ता में अपनी जुगाड़ के बल पर ये पीडी विकास भवन में कुंडली मारकर पड़े है। छात्र नेता अजीत मिश्र ने कहा कि सीडीओ पीडी से बड़े अधिकारी होते हैं।

लेकिन विकास भवन में पीडी की इतनी हनक है कि सीडीओ भी उनके आगे नतमस्तक है। छात्र अब किसी की दबंगई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक पीडी और दोषी बाबूओं के खिलाफ मुकदमा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से दीलिप इबरार खां, अमजद खां, मायकल सिंह, कृष्ण यादव, नौषाद खान, अमित मिश्र, प्रमील पांडेय, छोटू सिंह, अबदुल्लाह खां, लाला खान, मोनू शर्मा, जितेंद्र गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें