फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील मुख्य गेट के सामने एसडीएम को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 32वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है गया कि वे 21 जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे। तहसीलवार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राम के नेतृत्व अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

महामंत्री भानू प्रताप सिंह ने कहा कि 21 जनवरी को अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर पदयात्रा निकाल कर गिरफ्तारी देंगे। कहा कि अधिवक्ता तीन से 14 दिसंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल पर रहे। क्रमिक अनशन करने के बाद भी शासन प्रशासन की अनदेखी से अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इस मौके पर द्वारिका सिंह, गिरीश नरायण सिंह, रामजी सिंह, प्रमोद सिंह, हंसनाथ सिंह, संजय तिवारी, इनल सिंह, शैलेश सिंह, रामजी सिंह, सुभाष यादव, विजय सैनी, अमर बहादुर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, मणिन्द्र तिवारी, केशव राम, शिशिर श्रीवास्तव अरविन्द सिंह, उदय नरायन सिंह, अनिल सैनी, शिवानन्द श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें