फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्राथमिकी वापसी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ता का धरना जारी

विज्ञापन
बैरिया तहसील में चल रहे अधिवक्ताओं के धरना को संबोधित करते क्रिमिनल बार एसोसिएशन बलिया के पूर्व
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी एसडीएम न्यायालय के सामने धरना जारी रखा। अधिवक्ता प्राथमिकी वापस लेने और तहसील को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे क्रिमिनल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं होती है तो कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बैरिया पुलिस या पुलिस अधीक्षक कार्रवाई नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार तक समाधान नहीं होने पर क्रिमिनल बार एसोसिएशन भी हड़ताल में शामिल होगा।
बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि तत्काल प्राथमिकी वापस नहीं लिया गया और तहसील को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं बनाया गया तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


धरनारत अधिवक्ताओं ने बताया कि डीएम मामले के समाधान के लिए एडीएम
को निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी निर्णय लिया है कि सोमवार तक मांगें पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट बार भी आंदोलन और धरना शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस बीच जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अधिवक्ताओं पर प्राथमिकी कराने वाले संविदा भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश भारती को डीएम के निर्देश पर एसडीएम शशिभूषण मिश्र द्वारा तहसील से हटा दिया है तथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद अधिवक्ता प्राथमिकी वापसी और तहसील से भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
धरने में अध्यक्ष राकेश मिश्रा, महामंत्री राजकुमार तिवारी, अक्षयबर पांडेय, शिवाजी सिंह, राजकिशोर सिंह, रामप्रताप सिंह, रमेश सिंह, रमाशंकर मिश्र, अरुण कुमार, रणधीर सिंह नन्हे, जाकिर हुसैन, देवेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें