फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिवक्ताओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्रनाथ मिश्र का सम्मान समारोह शनिवार की शाम बबुआपुर स्थित योगी बाबा के मैदान में अधिवक्ता केशव नारायण की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए हमेशा लड़ता रहता हूं, इसलिए मुझे एक बार नहीं बल्कि सातवीं बार अध्यक्ष बनाया है। गरीब, असहाय व निर्दोष लोगों के लिए लड़ता रहूंगा। परिवार न्यायालय को फिर से सिविल कोर्ट में लाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा तथा न्यायालय की कार्य प्रणाली में सुधार भी होगा। अधिवक्ता हरदयाल सिंह यादव ने कहा कि जब किसी को कही न्याय नहीं मिलता है तो वह न्यायालय की शरण में जाता है। त्रिदेव तिवारी, प्रमोद पांडेय, मुकेश पांडेय, संजय राव, पंकज गुप्ता आदि थे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें