फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिवक्ताओं की नायब तहसीलदार से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के नायब तहसीलदार रोशन सिंह के न्यायालय में अधिवक्ताओं से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं पर जबरिया आदेश कराने व न्यायालय से फाइल लेकर जाने का आरोप लगाया। वहीं, अधिवक्ता नायब तहसीलदार पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नायब तहसीलदार रोशन सिंह के न्यायालय में अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र सहित कई अधिवक्ता पहुंचे और कई मुद्दों पर आपत्ति की। किसी मुकदमे की फ़ाइल को लेकर नायब तहसीलदार रोशन सिंह व देवेंद्र मिश्र में वाद विवाद होने लगा। यह सुनकर उनके न्यायालय में भीड़ एकत्र होने लगी। नायब तहसीलदार ने थाने में पुलिस बुला ली। इस दाैरान दोनों पक्ष से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाते रहे। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही मामला शांत हो चुका था।
उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्ष शांत हो गए। कोई गंभीर प्रकरण नहीं है।प्रकरण को बातचीत के माध्यम से हल कर लिया जाएगा। कोई गंभीर बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें