फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजियाबाद में हुए अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा मारपीट के विरोध में बुधवार को भी जिले के अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। साथ ही प्रस्ताव पारित कर घटना की घोर निंदा करते हुए संविधान एवं कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय से शीघ्र निर्णय लेने की गुजारिश की। अधिवक्ता समाज की परिस्थितियों एवं भावनाओं से उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय को अवगत कराया है। साथ ही इस आशय की सूचना जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह को दी गई। बार की बैठक में अध्यक्ष क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन रणजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष सिविल बार संगठन समेत वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कनिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। संचालन राम विचार यादव महासचिव ने किया। इसी के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा और अगले दिन पूर्ववत अपने समय अनुसार खुल जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें