फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गायब फाइलों को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में हंगामा किया। न्यायिक कार्य बहिष्कार का एलान किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तजमीशानी स्वीकार कर खुद मजिस्ट्रेट कंप्यूटर पर दर्ज करने का आदेश देते हैं। उक्त मुकदमे को कंप्यूटर में दर्ज नहीं किया जाता है। न गायब फाइलों को पटल पर रखा जाता है। अधिवक्ता रामलाल सिंह ने बताया वर्ष 2023 सितंबर-अक्तूबर से फाइल गायब कर दी गई है। कंप्यूटर पर मामला दर्ज नहीं होने से मुकदमों की लिस्ट में नाम नहीं निकल पता है। अधिवक्ता रमेश सिंह ने बताया वर्ष 2023 में 800 मुकदमों को अदम पैरवी में खारिज कर दिया गया। एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय से करीब 350 फाइल गायब कर दी गई हैं। अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, देवेंद्र मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें