फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में रसड़ा क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी भाकपा माले के पूर्व विस प्रत्याशी व अ​धिवक्ता
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के कोटवारी मोड़ के समीप गुरुवार सुबह सड़क हादसे में अधिवक्ता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता सत्य प्रकाश सिंह (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

डेहरी गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बलिया कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान कोटवारी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही डेहरी गांव के पूर्व प्रधान राजू सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। रेफर होन के बाद मऊ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से भी वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर में सत्य प्रकाश सिंह ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने वर्ष 2012 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर रसड़ा विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

मनियर। मनियर-खेजुरी मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल से बाजार जा रहे भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) की मौत हो गई।
वह गांव में किराना की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से मनियर बाजार किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान मनियर-खेजुरी मोड़ के पास मनियर की ओर से सिकंदरपुर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीएचसी मनियर पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें