देवकली गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैठक में जज रिचा वर्मा को बूके देकर सम्मानित करते प्
- फोटो : BALLIA
हनुमानगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में देवकली स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने घरेलू हिंसा और किशोर न्याय से संबंधित कानून के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
कहा कि बेटियों को बेटे से कम न रखें, दहेज की चिंता ना करें, उनकी पढ़ाई लिखाई भरपूर करें, ताकि पढ़ लिखकर वह शिक्षित बन जाए और दहेज रहित विवाह करें। कहा कि धन बचाने की चिंता ना करें, बल्कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें। कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला स्तर पर हर जगह खोला गया है। इस अधिकारों के माध्यम से जमीन विवाद घरेलू हिंसा, बैंक का कर्ज, विवाद, पति-पत्नी का झगड़ा, हर चीज का निस्तारण किया जाता है। किसी प्रकार की परेशानी हो तो सबसे पहले प्राधिकरण का सहारा लें, ताकि दोनों पक्षों को बुलाकर बात सुनी जाए और मामले का समाधान हो। अन्यथा कोर्ट का सहारा लेने पर पैसे का खर्च व समय दोनों का नुकसान होता है। ग्रामीणों से कहा कि गांव में सबसे पहले सफाई पर ध्यान दें। इस मौके पर ग्राम प्रधान सच्चिदानंद राय, भोला राय, बृजकिशोर सिंह, भानु, जितेंद्र सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, लेखपाल महेंद्र सिंह, विनय दुबे, ग्रापंअ आशुतोष पांडेय, अजय राम, भीम वर्मा, हरि नारायण, गोपाल, प्रमिला देवी, आरती देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा को दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की कि ग्राम सभा की पत्रावली एसडीएम कोर्ट से चोरी हो गई है। जिससे ग्राम सभा की जमीन पर कोई उचित कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं अवैध रूप से आधा दर्जन से अधिक लोग जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। अगर जल्द से जल्द पत्रावली नहीं खोजी गई तो हम ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना के लिए बाध्य होंगे। सचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इसका निस्तारण कराया जाएगा।