फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दो सितंबर तक होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जा रही है। एमएससी कृषि हार्टिकल्चर, एग्रोनॉमी, बीएससी कृषि तथा एमकाम में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग एक सितंबर तक होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रम एमए, एमएसडब्ल्यू, एमएससी गणित एवं फिजिक्स तथा अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की भी काउंसिलिंग दो सितंबर तक होगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीकरण, प्रवेश आवेदन पत्र, दो फोटो, सभी शैक्षणिक अभिलेख एवं उसकी छाया प्रतियां, आधार कार्ड व उसकी छाया प्रति लेकर विवि के हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में दिन में 10.00 से 4.00 बजे के मध्य पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों की सुविधा हेतु विवि परिसर की मेंटरिंग सेल के विद्यार्थी हिमांशु मिश्र, रुद्रप्रताप सिंह, शिवम खरवार, अक्षय लाल, पवन गुप्त आदि नित्य उपस्थित रहते हैं। असुविधा होने की स्थिति में सेल से संपर्क कर सकते हैं। यह सूचना विवि परिसर की निदेशक, शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा ने दी है। प्रवेश सेल के प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें