फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जागा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। जिसके क्रम में एसडीएम बेल्थरारोड व आबकारी इंस्पेक्टर ने भीमपुरा सहित कई बाजारों में स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक आदि का मिलान किया। देशी शराब की दुकान में गंदगी और आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास का कचरा फैले देख एसडीएम भड़क गए और सेल्समैन को सफाई रखने और कूड़े के ढेर को हटाने की हिदायत दी। एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव व आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग सिंह रविवार की दोपहर अचानक भीमपुरा बाजार पहुंचे और बाजार में स्थित बीयर, अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, रेट सूची आदि का मिलान किया। सेल्समैनों को रेट से अधिक व अवैध शराब को किसी भी रुप में प्रयोग के लिए अचानक अधिकारियों के धमकने से शराब के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिस दुकान पर रेट सूची नहीं दिखाई देता वहां रेट सूची चस्पा किया गया था। बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानों को चेक करने के बाद जब देशी शराब पर अधिकारी पहुंचे तो दुकान के अंदर गंदगी देख एसडीएम भड़क गए। वहीं दुकान के बाहर प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास के कूड़े का ढेर देख सेल्समैन को डांटते हुए पूछा कि ये प्रतिबंधित प्लास्टिक का ग्लास कहां से आया है। यहां पर कही तुम तो नहीं बेचते हो। जिसपर सेल्समैन ने कहा कि बगल के दुकानदार बेचते हैं। सेल्समैन के जवाब से एसडीएम असंतुष्ट दिखे और उसे जलाने या साफ करने की हिदायत देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें