फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सख्त, चलाया डंडा

Sat, 14 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
चुनाव आयोग के फरमान के बाद जुलूस में अधिक वाहन लेकर चलने वाले काफिले के सदस्यों से पूछताछ करते नगर सीओ केसी सिंह।
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित जय प्रभासेतु मांझी घाट पर चुनाव उड़नदस्ता दल ने एक पिकअप चालक के पास से 2 लाख 47350 रुपये बरामद कर सीज कर दिया। चालक को जब्त रुपयों की रसीद देकर एक सप्ताह के अंदर हिसाब देने को कहा गया है।  
विज्ञापन


नरहीं थाना क्षेत्र के टुटुआरी गांव निवासी पिकअप चालक डब्लू ठाकुर गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के मच्छटी स्थित पताल गंगा चट्टी के पास से पिकअप पर हरी मिर्च लादकर बेचने के बिहार के हाजीपुर के पास महुआ बाजार गया था। वहां माल बेचने के बाद पैसा लेकर आ रहा था। बैरिया थाना क्षेत्र के मांझी घाट प्रभासेतु पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त उड़नदस्ता टीम वाहनों की जांच कर रही थी। जांच में उसके पास से बिक्री का पैसा टीम ने दो लाख 47 हजार 350 रुपया पकड़ लिया।

पकड़े गए रुपयों का उड़नदस्ता टीम ने प्रमाण सहित हिसाब मांगा तो वह देने में असमर्थ रहा। जिससे टीम ने पकड़े गए रुपयों को सीज कर लिया। पुलिस और मजिस्ट्रेट के संयुक्त उड़नदस्ता टीम में मजिस्ट्रेट विजय शंकर राय, एसआई सुरेंद्र नाथ सिहं, एसआई रवींद्र प्रताप यादव मय हमराहियों के साथ रहे। वहीं रुपया पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर सीओ त्रैयंबकनाथ दुबे और बैरिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी पहुंच गए तथा कैश के संबंध में पूछताछ की।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें