फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एमएलसी चुनाव को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन

विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के दौरान चिलकहर क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बाहर निकलते पुलिस अधीक्षक स
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शुक्रवार को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


जिले में 20 मतदेय केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 54 बूथों पर मतदान के दौरान प्रशासन की पैनी नजर रही। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गड़वार, प्राथमिक विद्यालय नगरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सीयर, कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय रसड़ा, कंपोजिट विद्यालय चिलकहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दी तथा कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान की स्थिति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें