सतीशचंद्र कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय दीपक की गिरफ्तारी के विरोध में रेलवे स्टेशन पर युवा व्यापारियों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। वहीं दूसरी ओर एससी कालेज चौराहे पर गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए युवा व्यापारी नेता शिवरंजन दुबे ने कहा कि पुलिस प्रशासन बलिया में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है , जबकि जनहित के मुद्दे को उठाने वालों को जेल भेज दिया जा रहा है।
कई अधिवक्ताओं पर भी फर्जी मुकदमा लादा गया है, जिसके विरोध में अधिवक्ता क्रमिक अनशन कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गिरफ्तार छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष को तत्काल रिहा करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में आशु सिंह, शनि राय, अमन चौधरी, रंजित जायसवाल, राहुल गुप्ता, मनीष तिवारी, सुखविंदर सिंह, रत्न सिंह, केडी द्विवेदी, सुमित राय, ऋषिकेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।