फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी ने बर्खास्त नौ शिक्षकों को बहाली का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रभारी बीएसए सुबास गुप्ता द्वारा नौ शिक्षकों की बर्खास्तगी को गलत ठहराते हुए सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ ने बहाल कर उनसे कार्य लेने का निर्देश दिया है। शनिवार को पीडि़त शिक्षकों ने सहायक शिक्षा निदेशक के आदेश को बीएसए कार्यालय में प्राप्त करा दिया है।
विज्ञापन

बीएसए द्वारा बर्खास्तगी के बाद नौ शिक्षक एडी बेसिक आजमगढ़ का दरवाजा खटखटाए थे। एडी ने शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को सही ठहराते हुए उनके पक्ष में फैसला दिया है। बता देें कि बेसिक शिक्षा सचिव उप्र रूबी सिंह ने प्रदेश के सभी बीएसए को आदेश दिया था कि सभी फर्जी/टेंपर्ड शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। आदेश के अनुपालन में प्रभारी बीएसए ने डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 में फर्जी व टेंपर्ड शिक्षकों के साथ-साथ नौ उन शिक्षकों को भी बर्खास्त कर दिया था, जिनका नाम ‘कालेजवाइज लिस्ट ऑफ टोटल स्टूडेंट्स अकार्डिगिं टू रिकवर्ड मार्क फोएल ऑफ पेपर प्रथम और पंचम एंड प्रैक्टिकल दिनांक पांच जून 2016 तथा छह जून 2016 की लिस्ट में था। एडी ने इन शिक्षकों को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें