फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Aman Jaiswal: बेटे को मुखाग्नि देने के बाद बेहोश हो गए पिता, हजारों लोगों ने किया नमन; बंद रहीं दुकानें

Sun, 19 Jan 2025 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया में रहने वाले टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शव पहुंचते ही बेल्थरारोड स्थित आवास पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ। आसपास के लोग परिवार को ढांढस दे रहा था।
विज्ञापन
टीवी कलाकार अमन जायसवाल को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में सड़क हादसे में मृत नगर निवासी टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शव शनिवार की देर शाम बेल्थरारोड स्थित आवास पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। अमन के निधन के शोक में व्यापारियों ने रविवार दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

विज्ञापन


रविवार को सुबह अमन की शव यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। नम आंखों के बीच तुर्तीपार अंत्येष्टि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दाह संस्कार किया गया। नगर क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थानों ने शोक बैठक आयोजित कर अमन को श्रद्धांजलि दी।

शवयात्रा उनके पैतृक आवास से रविवार को तुर्तीपार श्मशान घाट के लिए निकली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। अमन जायसवाल की गत दिनों मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर सड़क हादसे मे मौत हो गई थी। अभिनेता को मुखाग्नि देते समय उनके आशीष जायसवाल अचेत हो गए। कुछ घंटों तक बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। कुछ दुकानें दोपहर बाद खुलीं।
विज्ञापन


विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें