बलिया। बांसडीह क्षेत्र के सरया में स्थित इंडेन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा समय से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रातजतन यादव ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई थी। बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रत्नेश मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसी पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किया।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया की जांच टीम द्वारा मौक पर जाकर मामले पड़ताल की गई तो पांच में से तीन उपभोक्ताओं ने प्रति सिलेंडर कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत की गई है। साथ ही जांच टीम द्वारा एजेंसी के मैनेजर ने स्टाक रजिस्टर आदि प्रस्तुत नहीं किया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक को वृहस्पतिवार को कार्यालय में तलब किया गया है। बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।