फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ग्राम पंचायत सचिवों पर लटकी कार्रवाई तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग ब्लॉकों के 21 ग्राम पंचायत सचिवों ने पंचायत चुनाव के दौरान बतौर प्रशासक दोनों हाथ मनमाना धन खर्च किया। जांच में नौ ग्राम पंचायतों में खर्च की गई धनराशि के सापेक्ष मौके पर कार्य नहीं मिला है लिहाजा अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। डीपीआरओ ने प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी बतौर प्रशासक बीडीओ को दी गई थी। शासन की ओर से इस दौरान एक दिसंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 के बीच गांवों में कराए गए विकास कार्यों के सापेक्ष पीएफएमएस से 25 गांवों में काफी अधिक व्यय होने की बात सामने आई। इस मामले की जांच अलग-अलग अधिकारियों से कराई गई जिसमें नौ गांवों में अनियमितताएं मिली। जांच में सामने आया कि पीएफएमएस पर भुगतान के सापेक्ष मौके पर कार्य नहीं मिला। इसके बाद से ही लगातार कार्रवाई चल रही थी। करीब दो माह पहले जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से अलग-अलग ब्लॉकों के नौ ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। बताया जाता है कि अधिकांश कर्मियों की ओर से नोटिस का जबाव संतोषजनक नहीं मिला। अब इन ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की प्रकिया शुरु की गई है। उधर, अन्य गांवों की जांच व अन्य कार्रवाई भी अंतिम दौर में है और रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें