फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिंह सरनेम लगाकर बदनाम करने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते अ​खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदा​ध
विज्ञापन
बलिया/सागरपाली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को मंगलवार को दिया। कहा कि उपनाम में सिंह लगाने पर आरक्षण नहीं मिलता। क्षत्रिय के अलावा जिन लोगों की ओर से उपनाम में सिंह लगाया जा रहा है, उसको सामान्य में शामिल कर उनका आरक्षण खत्म किया जाए। अधिसूचना जारी की जाए कि सिर्फ राजपूत समुदाय के लोग ही उपनाम के रूप में सिंह का उपयोग करेंगे। यदि अन्य जातियां सिंह उपनाम का उपयोग करेंगी तो पिछड़े वर्ग अन्य किसी भी प्रकार के जातिगत आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन




कहा कि भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह और सपा नेता उपेंद्र पांडेय जनहित के मुद्दे को लेकर अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग के कार्यालय गए थे। बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर एसई लाल सिंह से विवाद हो गया। प्रशासन ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधीक्षण अभियंता के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं, जो अनुसूचित जाति के होकर सिंह उपनाम लगाकर क्षत्रिय समाज को बदनाम कर रहे हैं। उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करने का संगठन विरोध करता है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, डाॅ. मनोज कुमार सिंह, रणजीत सिंह राकेश, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें