फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड 144 वाहनों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एक्शन में आ गया है। चलाए जा रहे अभियान में एआरटीओ अरुण कुमार राय ने अक्टूबर माह में अबतक 144 वाहनों को चालान किया है। इसके अलावा 41 ट्रकों को सीज किया है। इस दौरान एआरटीओ ने वाहनों से 54.93 लाख रुपया जुर्माना भी वसूला है। ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान विशेषकर रात्रि में बिहार से होकर आने वाले ट्रकों की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मांझी के जयप्रभा सेतु के रास्ते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रकें प्रतिदिन लाल बालू, लोहे की सरिया व अन्य समान लेकर आते है। इस सूचना के आधार पर ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ओवरलोड वाहनों को रोकने के मिशन में जुट गए है। फलस्वरूप राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले 144 ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बीते दिनों एआरटीओ को ओवरलोड रोकने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग की ओर से एआरटीओ अरुण कुमार राय के नेतृत्व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें