फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भी लागू हो शराबबंदी, जातिवार गणना भी जरूरी: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू करने की मांग की। उन्होंने जातिवार जनगणना की मांग करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी दमदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

सुभासपा की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने पर गाजीपुर से निकली ‘सावधान यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। फेफना विस क्षेत्र के रतसर इंका के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस जोश के साथ जनता हमारा साथ दे रही है, इससे भरोसा है कि 2024 में संसद में भी पार्टी का परचम लहराएगा। कहा कि 26 सितंबर से शुरू इस यात्रा का समापन बिहार के गांधी मैदान में होगा। पूरे प्रदेश में जातिवार जनगणना की मांग करते हुए श्री राजभर ने कहा कि जो जातियां कमजोर हों या पिछड़ गई हों उन्हें सरकार मदद देकर आगे बढ़ाए। कहा कि शराब से गरीबों के घर-परिवार बर्बाद न हो, इसके लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू की जाए। गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली की मांग करते हुए भासपा प्रमुख ने कहा कि जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ हो सकते हैं तो गरीबो के बिजली बिल माफ क्यों नहीं हो सकते। श्री राजभर ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर हाईकोर्ट के आदेश के ढाई माह बाद भी राजभर बिरादरी को एसटी में शामिल नहीं करने के सम्बंध में बात की। सीएम ने भरोसा दिया है कि जल्द ही यह हो जाएगा। कहा कि सरकारी जमीन पर बने गरीब भूमिहीनों के मकानों को नहीं गिराने की बात को मानते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत आदेशित किया है। चुनाव के समय की अपनी बातें दोहराते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुलिस के जवानों को उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। साथ ही उन्हें तीन हजार रुपये का बाइक भत्ता दिया जाएगा।
इससे पहले ओमप्रकाश राजभर का स्वागत माला पहनाकर विनीत सिंह तथा सपा छोड़ सुभासपा में शामिल हुए शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई ने किया। इस मौके पर बेल्थरारोड विधायक हंसु राम, बेदी राम, अजय राजभर, पवन सिंह, मुन्ना यादव, मुकेश वर्मा, आत्मा पासवान आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें