फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता पर कार्रवाई

Fri, 21 Jul 2017 10:55 PM IST
ballia
विज्ञापन
किसान दिवस पर कृषि भवन में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते डीएम सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में  शुक्रवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता लघु सिंचाई पर डीएम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी संवेदनशीलता से किसानों की समस्या का निदान किया जाये। किसान दिवस में कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि से संबद्ध सभी विभाग यथा पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, लिफ्ट केनाल, विद्युत, सहकारिता, मत्स्य, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. वेद प्रकाश ने किसानों को वर्तमान फसलों के प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दिया।

प्रभारी उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताते हुए किसान दिवस में पधारे प्रगतिशील किसानों से अपील किया कि अपने क्षेत्र के किसानों को योजना के बारे में बताएं। साथ ही 31 जुलाई, 2017 तक ज्यादा से ज्यादा किसानों का बीमा कराये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राम नयन और जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की खरीफ की फसलों के लिए डीएपी की आवश्यकता के अनुरूप अनिवार्य रूप से उर्वरकों की उपलब्ध बनी रहे। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ संजय श्रीवास्तव ने किसान दिवस में किसानों को पशुओं में टीकाकरण कराने की बात कही। बरसात में पशुओं के रख रखाव के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें