फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में एसपी की कार्रवाई: पूर्व थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित, 61 हजार रुपये लेने का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 03:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में जमीन विवाद में दो बार में 61 हजार रुपये लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने पूर्व थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया।  
विज्ञापन
police suspended - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में पूर्व थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। आरोपित उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानंद के खिलाफ विभागीय जांच प्रचलित है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह बांसडीह रोड थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इस दौरान दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लिए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के पास इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य होने की बात भी सामने आई है। पूरे प्रकरण में तत्कालीन थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इससे पहले वंश बहादुर सिंह को बांसडीह रोड थाने से हटाकर जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी) का प्रभारी बनाया गया था। उनके खिलाफ मामले की जांच चल रही थी। अब संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर उन्हें और मुख्य आरक्षी माधवानंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विभागीय जांच जारी है। एसपी डॉक्टर ई रज राजा ने बताया कि राजस्व, तस्करी व अवैध गतिविधि में खाकी की संलिप्ता बर्दाश नही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें